Principal
Shri Rajeshwar Kumar
Principal’s Message
शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला महाविद्यालय, बलिया में आपका स्वागत है। महान स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर स्थापित यह महाविद्यालय बलिया की ऐतिहासिक, क्रान्तिकारी व साहस भूमि पर अवस्थित है जो सिर्फ अकादमिक उपाधि प्रदान करने की जगह मात्र नहीं है; बल्कि यह क्षेत्र की की छात्राओं के सपनों की एक पवित्र जगह है। ग्रामीण परिवेश में, जहां बदलाव के लिए शिक्षा सबसे ताकतवर ज़रिया है, हम कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय में एक पूरा शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए समर्पित हैं। हमारा मानना है कि जब एक महिला पढ़ी-लिखी होती है, तो पूरी पीढ़ी बदल जाती है। हमारा लक्ष्य सिर्फ़ कक्षा में सीखने मात्र भर नहीं है, बल्कि महाविद्यालय की छात्राओं में 21वीं सदी में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक तार्किक एवं वैज्ञानिक सोच, नैतिक मूल्य और कौशल विकसित करना है। जैसे-जैसे हमारा समाज गांव की जड़ों और वैश्विक अवसरों के बीच की खाई को पाटने की ओर अग्रसर है, यह महाविद्यालय भी छात्राओं को आज़ादी की भावना के साथ महाविद्यालय के संस्कार जनित परिवेश में वक्त बिताने और ज्ञान की ताकत के साथ बाहर निकलने के लिए आमंत्रित करता है। आइए, हम सब मिलकर बेहतरीन कार्य , महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए सार्थक प्रयास करें।
राजेश्वर कुमार
प्राचार्य